Govt. Naveen College, Narharpur, Uttar Bastar Kanker , Chhattisgarh 494333

शैक्षणिक भ्रमण

 
शासकीय नवीन कॉलेज के छात्रों को दक्षिण कौशल का भ्रमण कराया गया।

शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर के छात्र.छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर सिरपुरए तुरतुरिया और राजिम के ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया गया। दल को प्राचार्य बीआर भेड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने सिरपुर पहुंचकर वहां स्थित गंधेश्वर शिवए लक्ष्मण मंदिरए पुरातत्व संग्रहालयए स्वास्तिक विहार, पुराने टीले के निर्माण और उसके ऐतिहासिक महत्व से परिचित हुए। इसके बाद छात्र.छात्राएं तुरतुरिया पहुंचे। यहां रामायण युगीन इस स्थल
की स्वाभाविक सुंदरता को देखा। यहां के वाल्मीकि आश्रम, लव कुश जन्म स्थल आदि ने छात्रों के मन में उत्सुकता जगाने का कार्य किया। छात्रों का दल रात तक राजिम के राजिम लोचन मंदिरए कुलेश्वर महादेव मंदिर और यहां लगे माघी मेला का आनंद लेकर वापस लौटे। यह भ्रमण इतिहास विभागए जंतु विज्ञान विभाग और वनस्पति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया। भ्रमण दल में एस नेताम, आरके ओट्टी, एस कुमार साहू, संजय पाटिल, रूपाली, खुशी, प्रतीक, चमन, भीष्म, रवीना, देविका, प्रियंका आदि शामिल थे।