Govt. Naveen College, Narharpur, Uttar Bastar Kanker , Chhattisgarh 494333

पुष्पीय पौधों पर व्याख्यानकर्ताओं नें छात्रों को दी विविध जानकारी

 
शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर में पुष्पीय पौधों की संरचना , वर्गीकरण पर एक दिवसीय व्याख्यान माला 

दिनांक 16/04/2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर के कॉन्फ्रेंस कक्ष में वनस्पति शास्त्र और जंतु विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जंतुविज्ञान के प्राध्यापक एस कुमार साहू के स्वागत संबोधन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं सह वक्ता डॉक्टर गुलाब चंद साहू सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जगदलपुर ने अपने व्याख्यान में शैवालों के प्रमुख लक्षण उनके वर्गीकरण से अपनी बात प्रारंभ की। डॉक्टर साहू जी पुष्पीय पौधों की संरचना में विविधता को उनके परागण और पर्यावरण के अनुकूलन होने की प्रक्रिया का परिणाम बताया।साथ ही छात्रों को उनके द्वारा 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत जेनेरिक इलेक्ट्रिक विषय के रूप में बहुआयामी विषयों के चयन और उनके आज के परिपेक्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगिता के साथ DSC और DSE के रुप में विषयों के चयन पर छात्रों के प्रश्न और उलझनों का उत्तर दिया। छात्र भावेश बीएससी सेकंड सेमेस्टर ने DSE विषय पर अपने उलझन साझा किया।कुमारी रवीना साहू बीएससी फोर्थ सेमेस्टर और डेविड ध्रुव ने GE सब्जेक्ट का भविष्य में छात्रों के लिए उपयोगिता पर अपनी बात रखी।आज के कार्यक्रम को प्राचार्य श्री बी .आर भेड़िया द्वारा सराहते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए इसे आवश्यक बताया।संदीप नेताम वनस्पति शास्त्र प्राध्यापक ने आज के कार्यक्रम को महाविद्यालय के इतिहास में एक नए आयाम रचने वाला आयोजन कहा ।कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती एम भगत रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष ने अपने आभार प्रदर्शन में नई शिक्षा नीति को आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन का आधार बताया। एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान में मुख रूप से रोहित ओट्टी,बीरबल कैमरों ,लता कोमरे, एस पाटिल,द्वारिका नेताम,दिनेश निषाद,देविका ,तरुण,रानी,डेविड,रचना,योगिता, भीशम आदि उपस्थित रहे।